हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल
मोगा| गांवकिशनपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश करते समय मोटरसाइकिल चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
उपचाराधीन गांव बड्डूवाला निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी प|ी किरणजीत कौर, 5 वर्षीय बेटी अरमानदीप कौर, साढ़े तीन वर्षीय बेटी सिमरनजीत कौर आैर डेढ़ वर्षीय बेटे करणवीर सिंह के साथ बाइक पर सिधवा वेट स्थित अपने ससुराली किसी परिजन के अंतिम भोग में भाग लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच जब वह किशनपुरा के नजदीक पहुंचे तो विपरीत दिशा से रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश में वह मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठा। मोटरसाइकिल सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया और पलट गया। जिसमें वह चारों घायल हो गए।