विश्व हार्ट दिवस सप्ताह 29 से शुरू
मोगा| डायरेक्टरसेहत एवं परिवार भलाई के आदेशों सिविल सर्जन डॉ. रेणु मंगला के निर्देशों पर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विश्व हार्ट दिवस मनाया जा रहा है। सिविल सर्जन डाॅ. रेणु मंगला ने बताया कि मुहिम के दौरान जिला स्तर पर सिविल अस्पताल मोगा के तहत आती सभी सीएचसी और पीएचसी में हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। कैंप के दौरान दिल से संबंधित बीमारियों मरीजों की जांच की जाएगी। इस मौके पर जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि फिटनेस सेशन भी लगाए जाएंगे। इसके तहत फिजियोथेरेपिस्ट लोगों को शारीरिक फिटनेस के लिए कसरत बारे बताएंगे। जिला मास मीडिया अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि लोगों को खुराक कम नमक खाने की अहमियत, रोजाना कसरत योगा आदि बारे डाक्टरों द्वारा स्कूलों, कालेजों जनतक स्थानों पर जाकर सेहत शिक्षा दी जाएगी।