लेक्चरर्स यूनियन का धरना 29 को
मोगा | गवर्नमेंटस्कूल लेक्चरर यूनियन की बैठक पंजाब महासचिव मेजर प्रदीप कुमार की प्रधानगी में हुई, जिसमें मेजर प्रदीप कुमार ने कहा कि 29 अक्टूबर को लेक्चरर्स की मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना मोगा में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी सरकार को एक बार फिर से अपील करती है कि बिना देरी के उनकी मांगे पूरी की जाए और एेसा होने की सूरत में संघर्ष के रास्ते के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा। बैठक में अवतार सिंह करीर, अनिल गुप्ता, जुगराज सिंह गलोटी, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप कमल, सुशील कुमार हाजिर थे।