- Hindi News
- मांगें नहीं मानी तो बेमियादी समय तक बंद रहेंगी डिस्पेंसरियां: गुरतेज
मांगें नहीं मानी तो बेमियादी समय तक बंद रहेंगी डिस्पेंसरियां: गुरतेज
पंजाबसरकार गरीब मजदूर वर्ग को रोजगार देने की बजाए, लाठियों से निवाज रही है। बेरोजगार लड़के, लड़कियां हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर सरकार खिलाफ प्रदर्शन करके अपने हक्क मांग रहे हैं। इनको रोजगार तो क्या देना है, बल्कि जो पहले मुलाजिम रखे हुए थे उनको भी बाहर का रास्ता दिखा रही है।
यह शब्द गांव भल्लूर के समाज सेवी बिक्कर सिंह ने कहे। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करवाए ताकि लोग सरकार से खुश हों। उन्होंने कहा कि सरकार 1186 ग्रामीण सेहत, 583 वेटरनरी डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्टों दर्जा चारा मुलाजिमों को नौकरियों से निकाल रही है जो कि उनके साथ धक्केशाही है। इस अवसर पर गुरतेज सिंह ने कहा कि पंजाब कनवीनर रुपिंदर राजा जो कि लगभग 20 दिनों से मोहाली विकास भवन में मरण व्रत पर बैठे है, लेकिन अभी तक सरकार ने हमारी मांगे की ओर ध्यान नहींं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मान लेती तब तक जिले की ग्रामीण डिस्पेंसरियां बंद रहेंगी।
फार्मासिस्टों ने राजा की हालत पर चिंता जताई
मोगा | जिलेके समूह ग्रामीण अस्पतालों में कार्य करते फार्मासिस्ट की सोमवार को नेचर पार्क में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने अकाली सरकार की ओर से ग्रामीण अस्पतालों में कार्य करते फार्मासिस्टों प्रति दिखाई जा रही बेरूखी पर चिंता जाहिर की और 21 दिनों से मरणाव्रत पर बैठे रुपिंदर सिंह राजा की चिंताजनक हालत पर विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर फार्मासिस्ट को पूरा समर्थन दे रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरतेज सिंह, अवतार धल्लेके, गिल मोगा, सुखमंदर डगरू, करमजीत कौर, कुलदीप कौर, जसप्रीत आदि उपस्थित थे।