पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव उपमंत्री और विपन मुख्य संगठनकर्ता बने

शिव उपमंत्री और विपन मुख्य संगठनकर्ता बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|पंजाब महावीरदल की बैठक दल के कार्यालय श्री सनातन धर्म पाठशाला हरि मंदिर में अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें दल के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।

बिहारी शरण ने उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए चयनित करने पर धन्यवाद किया। महंत स्वरूप बिहारी ने बताया कि दल की स्थापना गो स्वामी गणेशदत्त जी ने सन 1922 में की थी 93 साल से पंजाब महावीर दल समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अपना सहयोग दे लहा है। उन्होंने युवा वर्ग को नशे के मकडज़ाल से मुक्त कर समाज सेवा प्रति अपना रुझान बढाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष विपन जिंदल की दल के प्रति 35 वर्षों की निष्काम सेवा को देखते हुए उन्हें अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य संगठनकर्ता के पद पर मनोनीत करने का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मोगा इकाई के अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उप-मंत्री के पद पर नियुक्त करते हुए उन्हें युवा शक्ति को अपने साथ जोड़कर आगे बढ़ने के निदेश दिए।

शिव गर्ग को नियुक्ति पत्र देते पंजाब महावीर दल के सदस्य।