हनुमान चालीसा का पाठ कर किया निहाल
स्वामीवेदांतानंद इंटरनेशनल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वेदांत भवन न्यू टाउन में रविवार की शाम सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग में वेदांत परिवार के समूह सदस्यों ने मिलकर ज्योति प्रज्ज्वलित की। वहीं श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके संकीर्तन का आगाज किया गया। भजन गायक पंकज दूबे ने सतगुरु तेरे चरणों की अगर धुल जो मिल जाए..प्रिया ने मझदार में है नईया सुख दुख दो किनारे है जाने कहा जाए हम तेरे सहारे है.. भजनों से जहां भक्ति रस बिखेरा। वहीं वेदांत भवन के मुख्य सेवादार प्रो. वीके सूद ने कहा कि परमात्मा के सिमरन में जो शक्ति है, वह किसी जगह पर नहीं मिल सकती। मनुष्य धरती पर जन्म लेकर भक्ति के मार्ग को भुलकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने में लगा हुआ है। जबकि ब्रह्मलीन स्वामी वेदांतानंद जी महाराज सदैव अपने जीवन में कहते थे कि जो सुख परमात्मा के सिमरन में है वह सुख दूनिया में कहीं भी नहीं है। वेदांत परिवार भी स्वामी जी के दिखाए पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इस दौरान आरती करके श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरित किया गया। इस अवसर पर खुशवंत राय जोशी, सीता राम जैदका, धर्मपाल मित्तल, मनोज जिंदल, समाज सेविका मीरा सूद, वेणु सूद, गायत्री जैदका उपस्थित थे। (शिवा)
वेदांत भवन में सत्संग करते वेदांत परिवार के सदस्य।