माता के भजनों पर झूमे भक्त
मोगा| जयश्री महाकाली मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोटकपूरा बाईपास पर बनाए गए काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद महिलाओं की ओर से सत्संग किया गया। महिला मंडल की अर्चना बांसल ने तेरा लख लख शुक्र मनाउंदे हां तेरा ही दित्ता खांदे हा.. रंग बरसे दरबार मइया जी तेरे रंग बरसे..आदि भेंटों का गुणगान करके अपनी हाजिरी लगवाई। इस दौरान भक्तजन खूब झूमे। मंदिर कमेटी के सचिव महेश बांसल ने बताया कि मोगा में यह काली माता का पहला मंदिर है जिसको पटियाला के प्राचीन काली माता मंदिर के रूप पर तैयार किया गया है। मंदिर में रोजाना श्री राम संकीर्तन महिला मंडली की ओर से कीर्तन किया जाएगा। वहीं इस मंदिर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी कमेटी की ओर से विशेष प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन मास्टर दर्शन लाल कांसल, जसवंत राय आनंद, एडवोकेट अशोक बावा, पाहुल बांसल, राजेश मित्तल, रामपाल धवन, राम भोला, शाम भोला, विनय बाली उपस्थित थे। (शिवा)
काली माता मंदिर में सत्संग करती श्रद्धालु।