पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकट हरण पुस्तिका वितरित की

संकट हरण पुस्तिका वितरित की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |श्री पंचमुखीहनुमान सेवा मंडल की ओर से 21 मार्च को पुरानी दाना मंडी में करवाए जा रहे श्री हनुमान जी के जागरण से पहलेश्रद्धालुओं को संकट हरण पुस्तिका वितरित की गई। इस पुस्तक में श्रद्धालुओं द्वारा श्री राम नाम लिखकर इसको जागरण में देना है। जिसे आयोजकों द्वारा श्री मेहंदीपुर बाला जी धाम में भेजा जाएगा। मंडल के अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने बताया कि जागरण में बालाजी का गुणगान करने के लिए दिल्ली से शीतल पांडे और गंगानगर से रश्मि अरोड़ा पधार रहे हैं। इस अवसर पर ललित कलसी, सौरव जिंदल, विकास गुप्ता, रोबिन अरोड़ा, दीपक कुमार, अजय मित्तल , रमेश मित्तल , हनी सचदेवा, मनी सचदेवा, विक्रम कलसी, निखलेश, सचिन, एमपी गुप्ता, राजन मंडल के समस्त सदस्य उपस्थित थे। (शिवा)