पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धा से पुकारने पर हमें जरूर मिलते हैं भगवान: साध्वी प्रज्ञा

श्रद्धा से पुकारने पर हमें जरूर मिलते हैं भगवान: साध्वी प्रज्ञा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीताभवन में महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित 46वें सर्व-धर्म समभाव सम्मेलन में भोपाल से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती ने श्रद्धालुओं को भक्ति का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि श्रद्धा भाव से पुकारने पर भगवान मिलते हैं। हम कामना करते है कि हमारा बेटा राम जैसा हो भाई भरत जैसा हो और देवर लक्ष्मण जैसा हो, लेकिन हम अपने जीवन पर विचार नहीं करते की क्या उन्होंने लोगों को दशरथ बनकर दिखाया है। आज हर आदमी अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भटक रहा है। जबकि उसकी समस्त मनोकामनाएं तो परमात्मा का नाम लेने से ही पूर्ण हो जाती है।

उन्होंने युवा पीढ़ी को माता-पिता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जम्मू से पधारे भजन सम्राट स्वामी बुआ दत्ता ने सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया.. तैनू अज्ज भी जाग आई तूं बंदेया सुता रहा..भजनों से जहां अपनी हाजिरी लगवाई। वहीं वृंदावन से पधारे भागवत आचार्य डा. राम कृपाल त्रिपाठी ने कहा कि जीव पांच इंद्रियों के भोग बिलास से अपनी जिंदगी गवा रहा है। जबकि मनुष्य को इस धरती पर जन्म लेने के बाद अपने माता-पिता की सेवा और संत महापुरुषों की शरण में जाकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे पहले गीता भवन में महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश की अध्यक्षता में यजमानों द्वाारा शतचंडी महायज्ञ में आहुतियां डाली गई। 8 दिन तक चलने वाले इस संत सम्मेलन में रोजाना सुबह और शाम संत महापुरुषों द्वारा प्रवचन सत्संग किया जाएगा। इस दौरान यजमानों ने हरिद्वार से आए ब्राह्मणों की अध्यक्षता में भागवत पूजन किया। इस अवसर पर एडवोकेट बोधराज मजीठिया, एडवोकेट सुनील गर्ग, दर्शन सिंगला, नरेश गोयल, बाल कृष्ण गोगी, शिव टंडन, बलदेव राज लुथरा, धर्मपाल मित्तल, पवन अग्रवाल, भगवान दास गुप्ता, प्रवीन गर्ग, सुबोध जिंदल, महिंदर जिंदल, मोहनी जिंदल, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु़ उपस्थित थे। (शिवा)

कथा का रसपान करने को बड़ी संख्यां में भक्तजन मौजूद थे।

संत सम्मेलन में प्रवचन करती साध्वी प्रज्ञा भारती, स्वामी बुआ दत्ता अन्य।