सी.पी.आई. ब्लॉक मोगा-1 की कमेटी का चयन
मोगा | सी.पी.आई.ब्लाक मोगा-1 की चुनाव कांफ्रेंस कामरेड नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में हुई। इसकी प्रधानगी मंडल कामरेड मलकीत सिंह, कामरेड जागीर सिंह, कामरेड मंगत सिंह ने की। इसमें झंडा लहराने की रस्म कम्युनिस्ट नेता कामरेड मलकीत सिंह ने अदा की। उद्घाटन भाषण कामरेड जगदीश सिंह चाहल ने किया। इस कांफ्रेंस में कुल 137 डेलीगेटों ने हिस्सा लिया। पिछली सरगर्मियों की रिपोर्ट ब्लाक के महासचिव बलकरण मोगा ने पेश की। इस रिपोर्ट पर बहस में 55 डेलीगेटों ने हिस्सा लिया। इस चुनाव कांफ्रेंस में बतौर निगरान कमेटी के कामरेड कुलदीप सिंह भोला, कामरेड जगदीश सिंह चाहल, बीबी नरेन्द्र कौर शामिल हुए। अंत में 31 मेंबरी इलाका कमेटी का चयन किया गया। जिसमें बलकरण मोगा चौथी बार बतौर सचिव चुने गए। इस, कमेटी में उप सचिव हरप्रीत सिंह हैपी, स्वराज सिंह ढुडीके, जीवन सिंह, बलजीत सिंह, जोरा सिंह, गुरमीत सिंह, कुलविंदर कौर, अरजीत कौर, इकबाल सिंह, जसविंदर सिंह शामिल हैं।