शिअद छोड़ कांग्रेस में पहुंचे जगजीत जगू
वार्डनंबर 43 जैसे ही भाजपा की लिस्ट से निकलकर शिरोमणि अकाली दल के पास गया और वहां से राजू गर्ग के परिवार को टिकट देने का एलान हुआ तो उसी वार्ड के अकाली नेता जगजीत जगू ने पार्टी छोड़ दी है। वह शिअद में जिला महासचिव होने का दावा कर रहे हैं और सोमवार शाम उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है।
अब उनकी प|ी मनदीप कौर कांग्रेस की टिकट से 43 नंबर वार्ड में चुनाव लड़ेंगी, जिसकी घोषणा भी कांग्रेस ने कर दी। इसी बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह बराड़ ने कहा है कि अभी शुरुआत है अगले दो दिनों में ओर कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस, पीपीपी और सीपीआई गठबंधन के तीस उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर चंडीगढ़ हाईकमान के पास भेज दी गई है। सोमवार रात को मुहर लग जाएगी और इन्हें कल नामांकन पत्र भी भरवा दिए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश सचिव हरजोत कमल का कहना है कि मंगलवार को 20 अन्य उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। सीनियर कांग्रेसी नेता मालती थापर के अनुसार पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी है। पार्टी छोड़कर आए जगदीप जगू का कहना है कि अकाली दल अब रसूखदारों की पार्टी बनकर रह गई है। वहां वर्कर की कोई कदर नहीं, दो बड़े नेताओं की लड़ाई में आम कार्यकर्ता पिस रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप कौर ने दावा किया है कि वह यहां से मजबूत दावेदार हैं और यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगी।
जगदीप सिंह और उसकी प|ी मनदीप कौर को सिरोपा डालते कांग्रेसी नेता।