- Hindi News
- नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे आएं युवा : डॉ. भुटानी
नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे आएं युवा : डॉ. भुटानी
आईएसएफकॉलेज ऑफ फार्मेसी में भारत सरकार के विभाग डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर प्रो. एनके जैन के रिसर्च ग्रुप द्वारा स्पांसर्ड एडवांसेस इन फार्मास्युटीकल नैनो टेक्नोलॉजी एंड नैनो मेडिसन (आईसीएपीएनएन-2015) विषय पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। सोमवार को समापन समारोह में नाइपर मोहाली के डायरेक्टर डा. केके भुटानी मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता पीटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार(एकेडिमिक) इंजीनियर एकओंकार सिंह जौहल ने की। जबकि यूनाइटेड बायोटेक बद्दी के डायरेक्टर डा. डीके चित्रा विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। समारोह का उद्घाटन कालेज के सचिव जनेश गर्ग, नाइपर मोहाली के डायरेक्टर डा. केके भुटानी, इंजीनियर एकओंकार सिंह जौहल, डा. डीके चित्रा, आईएसएफ के डायरेक्टर एनके जैन प्रिंसिपल डा. आशीष बालदी आदि द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। कालेज के सचिव इंजीनियर जनेश गर्ग ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। विशेष मेहमान डा. डीके चित्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित कई उत्पाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में यह संगोष्ठि भविष्य के लिए दिशा निर्धारण का कार्य करेगी। इंजीनियर एकओंकार सिंह जौहल ने संस्था को सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान डा.केके भुटानी ने कहा कि नवीनतम तकनीकों के अविष्कार और उन पर आधारित उत्पादों के विकास के साथ ही इंटरप्रेन्योरशिप की आज देश को अत्यन्त आवश्यकता है। फार्मास्युटीकल और नैनो टेक्नोलॉजी में युवा आगे आकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। डायरेक्टर प्रो. एनके जैन ने चली तीन दिवसीय संगोष्ठि का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि छह देशों के 750 प्रतिभागियों और वैज्ञानिक ने नैनो टेक्नोलॉजी पर अपने विचार सांझा किए। कांफ्रेंस के दौरान आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में एनआईटी जालंधर के प्रतिभागी डा. वीरेंद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आईएसएफ कॉलेज के सुमित जमवाल और गौरव चौहान तीसरे स्थान पर तरुण गर्ग रहे। आइडिया एक्सचेंज प्लेटफार्म प्रतियोगिता में एंजल मैरी ने पहला, एलपीयू के सौरव ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह दौरान प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देते डा. भुटानी, जनेश गर्ग अन्य।