पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सॉफ्टबॉल मुकाबले में छात्रा ने जीता गोल्ड

सॉफ्टबॉल मुकाबले में छात्रा ने जीता गोल्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1से 6 फरवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में हुए 32वें नेशनल स्तरीय सॉफ्टबॉल मुकाबले में डा. सैफुद्धीन किचलू पब्लिक स्कूल की छात्रा रेवा शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा रेवा शर्मा का स्कूल चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग, चेयरपर्सन सुनीता गर्ग, डीन मलकीत सिंह, प्रिंसिपल हेमप्रभा सूद समस्त स्टाफ ने उसका स्वागत करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन मलकीत सिंह ने बताया कि प्लस-1 नान मेडिकल की छात्रा रेवा शर्मा का नेशनल सॉफ्टबॉल में चयनित हुई थीं। अब रेवा शर्मा ने नेशनल स्तरीय सॉफ्टबॉल मुकाबले में खेलते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रेवा शर्मा ने वर्ष 2013 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में सॉफ्टबॉल नेशनल खेलकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।

गोल्ड मेडल विजेता छात्रा रेवा शर्मा को सम्मानित करते डीन मलकीत सिंह।