पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने सुंदर डांस से मोहा मन

बच्चों ने सुंदर डांस से मोहा मन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल धुड़कोट कलां में वार्षिक समागम का आयोजन किया गया। समागम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। समागम में नर्सरी कक्षा के बच्चों ने अंग्रेजी कविताओं पर डांस किया। एलकेजी के बच्चों ने आओ तुम्हें चांद पे ले जाए पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। समागम में डा. कुलविंदर सिंह रखड़ा गेस्ट ऑफ ऑनर थे। इस दैारान चौथी कक्षा के बच्चों ने हरियाणवी डांस पेश किया। लड़कों ने पंजाबी गीतों पर भंगड़ा लड़कियों ने गिद्दा डालकर वाहवाही लूटी। मुख्य मेहमान को तौर पर(चेयरमैन एमएलएम) डा. सुरेश बांसल पहुंचे। इस अवसर प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने कहा कि उनके स्कूल में हर साल इस तरह के प्रोग्राम करवाए जाते हैं। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, डा. इकबाल सिंह, कोआर्डिनेटर मनीषा, कुलदीप सिंह सहगल, हरप्रीत कौर सहगल, परमजीत कौर, दमनप्रीत सिंह, जसनीत कौर, रौनव सिंह, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

समागम में अपने हुनर का प्रदर्शन करते विद्यार्थी

साेमवार को समागम में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं