पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच जख्मी

जीप और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | कोटकपूरारोड पर सोमवार की सुबह जीप स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जीप सवार जिला बठिंडा के गांव चुंबा बलियाना निवासी अमनदीप कौर प|ी राजू सिंह, परमजीत कौर प|ी दर्शन सिंह, दारा सिंह ने बताया कि वह मोगा में रहते अपने परिजनों के घर एक समागम में भाग लेने के बाद जीप में वापस लौट रहे थे। जब वह कोटकपूरा रोड से गुजर रहे थे तो पीछे से रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी जीप में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इस टक्कर में चालक बलजिंदर सिंह समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी सवार गंगा नगर निवासी फूलवंती उसकी बेटी ममता ने बताया कि वह फिलौर से अपने परिजनों को मिलने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में वापस गंगानगर जा रहे थे। इसी बीच उनके आगे जा रही जीप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। (संदीप)