- Hindi News
- रंजिश के चलते पूर्व सरपंच समेत दो को पीटने का आरोप
रंजिश के चलते पूर्व सरपंच समेत दो को पीटने का आरोप
मोगा | गांवदोसांझ के पूर्व सरपंच ने रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर उसे और उसके साथी पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह ने बताया कि रविवार की शाम वह गांव की ही एक दुकान पर अपने मोबाइल फोन में पैसे डलवाने के लिए गया था। इसी बीच वहां पहले से ही मौजूद गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी चली रही रंजिश के चलते उस पर लाठियों से हमला कर दिया। जब उसके एक दोस्त जसवीर सिंह ने उन लोगों से उसे छुड़ाना चाहा तो उन्होंने उस पर भी हमला करके घायल कर दिया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। (संदीप)