- Hindi News
- बेसहारा पशु से टकराकर बाइक सवार दो घायल, फरीदकोट रेफर
बेसहारा पशु से टकराकर बाइक सवार दो घायल, फरीदकोट रेफर
मोगा | मेनबाजार में रविवार की रात्रि सड़क के बीचों-बीच आए पशु को बचाते हुए बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ निवासी कुलदीप सिंह अपने परिजन हरविंदर सिंह के साथ फरीदकोट में रिश्तेदार परिवार में हो रही शादी में भाग लेने के लिए बाइक पर फरीदकोट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जब वह मेन बाजार से गुजर रहे थे तो अचानक सड़क के बीचों-बीच आए पशु को बचाते हुए उनका मोटर साइकिल बेकाबू हो गया। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। (संदीप)