पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन और नशीले पाउडर समेत दो काबू

हेरोइन और नशीले पाउडर समेत दो काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | पुलिसने गश्त के दौरान दो लोगों को काबू कर उनसे हेरोइन और नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना सदर के एएसआई तारा सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव घलकलां के रजवाहे के पुल के पास गश्त कर रहे थे तो इसी दौरान पैदल रहे व्यक्ति को शंका के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने उसको मौके पर ही काबू कर लिया जिसकी पहचान प्रेम कुमार निवासी चौक शेखावाला के रूप में बताई। इसी तरह सीआईए स्टाफ के एएसआई पहाडा सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव तखतूपुरा में गश्त के दौरान सुखजिंदर सिंह निवासी गांव तखतूपुरा की शंका के चलते तलाशी लेने पर उससे 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से काबू किए दोनों लोगों पर मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)