- Hindi News
- मां बेटे ने लगाया पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप
मां-बेटे ने लगाया पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप
गांवखोसा पांडों निवासी मां-बेटे ने पड़ोसियों पर उनसे मारपीट करके हमला करने का आरोप लगाया है। जिन्हें परिजनों की ओर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन सतपाल सिंह उसकी मां भोली प|ी अजायब सिंह ने बताया कि उनके घर में कुछ दिन पहले निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें काम करने वाले मिस्त्री का कुछ सामान काम खत्म करने के बाद उनके घर रह गया था। रविवार को मिस्त्री अपना सामान उठाने के लिए आया था तो उनके पड़ोसियों की ओर से उसे सामान उठाने से रोका जाने लगा। जब उन्होंने इसकी वजह जाननी चाही तो उलटा उन पर हमला कर दिया गया। (संदीप)