पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एकजुट होंगी संस्थाएं

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एकजुट होंगी संस्थाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम चुनाव के दौरान नशे बांटने वाले और भ्रष्टाचारी उम्मीदवारों के खिलाफ शहर की समाज सेवी यूनियनें अभियान चलाएंगी। जिसे लेकर सभी संस्थाओं की ओर से कोर कमेटी बनाई जा रही है और यह कमेटी अपने अधीन काम करने वाले कार्यकर्ताओं को साथ मिलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगी।

इसके लिए सोमवार को गोपाल गोशाला में शहर की प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक करवाई गई। अलग अलग वक्ताओं की ओर से मोगा नगर निगम के चुनाव में वोटरों को जागृत करने के लिए एक अभियान के रूप में कार्य करने का फैसला किया गया।

इस अवसर पर डा. दीपक कोछड़ ने समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपील करते कहा कि हमें लोकतंत्र ढंग से वोट करने का अधिकार मिला है। एक बड़ी क्रांति के लिए वोट डालकर हम शहर का विकास कर सकते हैं। मात्र पांच वर्ष के बाद हमें यह मौका मिला है।

हमें खुद लोगों को अच्छे उम्मीदवार चुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर आई.एम.ए के सचिव डा सीमांत गर्ग, समाज सेवी एस.के.बांसल, समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह संन्यासी, गुरु नानक मोदीखाना के प्रधान मंजीत सिंह मिंदी, के.आर.जोशी ने संबोधित करते कहा कि अगर हम शहर की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते है तो हमें ऐसे उम्मीदवारों को वोट डालना चाहिए, जो देश समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह करते हो।

मौके पर लक्ष्मी चन्द्र, तेजेन्द्र सिंह गिल, रोहिताश उप्पल, नीरज बठला, हरी चंद टंडन, संत राम गुप्ता, राकेश सितारा, आर.के.छाबड़ा, गुलशन राय, राजीव अरोड़ा, संदीप बांसल, हर्ष गोयल, विपिन जिंदल, विनोद मित्तल, सतनाम सिंह गिल, वी.पी.सेठी, कुलभूषण गोयल, विपिन लूंबा, रामदेव गर्ग आदि हाजिर थे।

समाज सेवी संआस्थाओं की विशेष बैठक करते समाज सेवी।