- Hindi News
- मिस्त्री मजदूर यूनियन इफटू की हुई वार्षिक कान्फ्रेंस
मिस्त्री मजदूर यूनियन इफटू की हुई वार्षिक कान्फ्रेंस
इंडियनफेडरेशन आफ ट्रेड यूूनियन इफटू की अगुवाई में उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन इफटू जिला फरीदकोट मोगा की वार्षिक जिला कान्फ्रेंस पंजगराई कलां की बाबा चूहड़ सिंह धर्मशाला में हुई, जिसमें दोनों जिलों के नेताओं ने भाग लिया। कान्फ्रेंस की अध्यक्षता जगदीश सिंह जालवाल जिला अध्यक्ष फरीदकोट मोगा, हाकम सिंह, अध्यक्ष जैतो, मिस्त्री जगतार सिंह ढिलवां कलां, मिस्त्री कुलवंत सिंह तेज सिंह ने की। इस दौरान इफटू पंजाब के महासचिव कामरेड राज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के पास 2009 से 600 करोड़ रुपए जमा हो चुका है लेकिन सरकार ने 1996 का उसारी किरत भलाई कानून लागू करने के लिए सार्थक कदम नहीं उठाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के कारण यह पैसा केवल उसारी वर्कर को दिया जा सकता है, जबकि सरकार की नीतियां रियल एस्टेट कंपनियों को ही फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उसारी वर्करों के लिए कार्य स्थल पर सुरक्षा का कानून लागू हो चुका है। जहां पर पूरे देश की प्रदेश सरकारें स्वयं यह कार्य कर रही है, वहीं पंजाब सरकार ठेकेदार के वर्करों से पंजाब भर के 10 लाख से ज्यादा वर्करों को रजिस्टर्ड करने के लिए कार्य कर रही है। कान्फ्रेंस को कामरेड बलवीर सिंह औलख, रमनदीप कौर, जसपाल सिंह, अध्यक्ष महिंदर सिंह, जगदीप सिंह ने भी संबोधित किया।