पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन देसी पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज

तीन देसी पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच काबू

सीआईएपुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनके पास से तीन देसी पिस्तोल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सीआईए के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ढूडीके के पास निर्मल सिंह निम्मा निवासी डाला, वीरपाल सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर दुन्नेके और हरप्रीत सिंह निवासी जीरा रोड सोढ़ी नगर शकी हालात में घूम रहे हैं और उनके पास असलहा भी हैं। उन्होंने सूचना के आधार पर पुलिस की तीन टीमें तैयार की, जिसमें एएसआई प्रताप सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह के साथ पुलिस पार्टी समेत गांव ढूडीके पास भेजा तो पुलिस ने वहां से तीन युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस की ओर से इनकी तलाशी लेने के बाद निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी गांव डाला के पास से एक देसी पिस्तौल 12 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। वीरपाल सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर दुन्नेके के पास के एक सफेद रंग की पिस्तोल, 3 कारतूस 32 बोर के बरामद किए हैं। जबकि हरप्रीत सिंह निवासी जीरा रोड न्यू सोढ़ी नगर के पास से एक काले रंग का देसी पिस्तोल और चार कारतूस 22 बोर के बरामद किए पुलिस की ओर से काबू किए तीनों युवकों के खिलाफ थाना अजीतवाल में आपराधिक मामला दर्ज किया गया हैं। (गुलाटी)