- Hindi News
- गुरुद्वारा से गोलक चुराने के आरोप में तीन पर केस
गुरुद्वारा से गोलक चुराने के आरोप में तीन पर केस
मोगा | गांवरोडे निवासी तीन युवकों ने एक ही रात में गांव के गुरुद्वारा साहिब, एक करियाणा और मोबाइल की दुकान को सेंध लगाकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ थाना समालसर मे मामला दर्ज किया हैं। हवलदार गुरदीप सिंह ने बताया कि गुरमेल सिंह निवासी रोडे ने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब गांव रोडे में ग्रंथी है 20-21 सितंबर की देर रात को गांव के ही अर्शदीप सिंह, निर्मल सिंह गुरविंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे की जाली तोड़कर गोलक चोरी कर ले गए। उसने बताया कि गोलक में करीब 200 रुपए की नगदी थी। हवलदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमेल सिंह की शिकायत पर तीनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया हैं। हवलदार गुरदीप सिंह ने कहा की उसी रात इन युवकों ने गांव में जोगिंदर सिंह की करियाने की दुकान से पुराने मोबाइल अन्य समान चोरी किया था। मौके का निरीक्षण करने के की बाद तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (गुलाटी)