पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरगाह पर ओत्थे अमला दे होणे ने नबेड़े.. से कव्वालों ने बांधा समा

दरगाह पर ओत्थे अमला दे होणे ने नबेड़े.. से कव्वालों ने बांधा समा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेपरिसर में बने पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर 19वां वार्षिक भंडारा और मेले का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर दरगाह के सेवादारों रेल कर्मचारियों ने चादर चढ़ाने की रस्म अदा की। विशेष रूप में उपस्थित कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल ने चिराग रोशन किया। इस दौरान ताज कव्वाल एंड पार्टी चुप कीती के उस्ताद फरियाद अली मुख्तयार अली ने ओत्थे अमला दे होणे ने नबेड़े किसे तेरी जात पूछनी.., पीरा दी दरगाह ते मेले लगदे ने.., दमादम मस्त कलंदर.., जैसी कव्वालियों से समां बांधा। दरगाह के मुख्य सेवादार लाल चंद ने बताया कि यह एक एेसा धार्मिक स्थल है यहां पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह के साथ-साथ भगवान शिव का शिवलिंग भी स्थापित है। यहां पर प्रत्येक वीरवार चिराग रोशन किए जाते है। इस दौरान भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। मेले के अंत में कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रिंकी, दिलीप कुमार, सतपाल, रवि, दीपू, रवि कुमार, विक्रमजीत, अभिषेक, रीतू, सोनी, मोहित, धीरज, करण, गगन, आशू, सुनील कुमार चीना आदि उपस्थित थे। (शिवा)

वार्षिक मेले में डाॅ. हरजोत कमल को सम्मानित करते सेवादार लालचंद अन्य।