रामनवमी पर श्रीरामायण के पाठ शुरू
मोगा | गीताभवन में रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री रामायण के नवपरायण के पाठ वीरवार की सांय आरंभ किए गए। महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने पाठ आरंभ करते हुए कहा कि रामायण की गाथाओं से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। वहीं छोटों से प्रेम और बड़ों का सत्कार करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस दौड़ धूप भरे जीवन में हम अपने जीवन के बहुमू्ल्य पल यूं ही गंवाते चले जा रहे है। इस तरह के समागमों में हमें भाग लेकर विद्वानों की कथाओं का श्रवण करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं की ओर राम नाम के हीरे मोती मै बतलाऊं गली-गली ले लो ये कोई राम का प्यारा शोर मचाऊ गली-गली.., जैसे भजनों का गायन करते श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोया। (शिवा)