- Hindi News
- वेदांत परिवार ने श्री रामायण के पाठ का उच्चारण किया
वेदांत परिवार ने श्री रामायण के पाठ का उच्चारण किया
मोगा |वेदांत परिवारकी ओर से 6 न्यू टाउन स्थित वेदांत भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में नवपरायण के पाठ के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने श्री रामायण के पाठ उच्चारण किए और भजनों से गुणगान किया। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी वेदांता नंद महाराज के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित की, वहीं श्री रामायण की पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रो. वीके सूद ने बताया कि हमारे जीवन में अनेकों ऐसी विचित्र घटनाएं घट जाती है, जिनसे छुटकारा हमें राम चरित मानस के श्रवण से ही मिलता है। उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन के पलों को इस तरह के समागमों में लगाना चाहिए। इस मौके मीरा सूद, खुशवंत राय जोशी, सोहन लाल सेठी, सुचैत चौहान, मनोज बांसल, सीता राम जैदका, गायत्री जैदका, धर्मपाल मित्तल, प्रिया, पंकज दुबे आदि उपस्थित थे। (शिवा)
रामायण के पाठ करते वेदांत परिवार के सदस्य।