पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर का हुआ मंचन

रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर का हुआ मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामलीला कमेटी की ओर से पुरानी अनाज मंडी में आयोजित रामलीला की दूसरी नाइट में पात्रों की ओर से ताड़का वध, मेघनाथ का जंगलों में ऋषि-मुनियों को परेशान करना जैसे कई दृश्य पेश किए गए। वहीं ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में आकर राम, लक्ष्मण के बाल रूप में उन्हें शिक्षा देने के लिए जंगलों में ले जाना, जंगलों में भगवान राम द्वारा आसुरी शक्ति ताड़का का वध करना राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर रखना, विभिन्न योद्धाओं के विफल होने पर श्री राम द्वारा धनुष को तोड़ना जैसे कई दृश्य पेश किए। इस दौरान भजन गायक भजन सितारा द्वारा गणपति आराधना हे महादेव मेरी लाज रहे.. का उच्चारण किया गया। रामलीला में भगवान राम के दरबार में क्रांति शिव सेना के उप प्रधान राकेश शर्मा द्वारा ज्योति प्रज्वलित, भाजपा नेता भजन सितारा द्वारा ध्वजारोहण समाज सेवी भारत भूषण टूफी ने मंच का उद्घाटन कर विभिन्न स्वरूपों में सजे पात्रों को माला अर्पण करके प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर रामपाल धवन, राजकुमार पासी, संजीव लड्डू, राम शरणम् के सत्संग संचालक प्रदीप बजाज, विकास सेठी, रोबिन आदि मौजूद थे।(शिवा)

शोभा यात्रा में रामजन्म की झांकी निकालते पात्र।

रामलीला के मंच पर पात्रों को माला अर्पण करते समाज सेवी भारत भूषण।

दशहरा कमेटी ने निकाली शोभायात्रा

मोगा| दशहराकमेटी की ओर से दशहरा पर्व को लेकर वीरवार की सांय राम जन्म की शोभायात्रा निकाली गई। पुरानी अनाज मंडी में स्थित श्रीराम मंदिर में समस्त कमेटी सदस्यों ने गणपति पूजन कर शोभायात्रा का आरंभ किया। शोभायात्रा में राजा दशरथ की झांकी और कौशल्या माता द्वारा राम के बाल रूप को गोदी में बैठाए की झांकी आकर्षण का केेंद्र बनी हुई थीं। इसमें नारायण-नारायण करते नारद जी प्रभु की महिमा का गुणगान कर रहे थे। शोभा यात्रा में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। वहीं लड्डुओं का प्रसाद भी वितरित किया गया। कमेटी के महासचिव ओंकार सिंगला कैशियर आरसी चावला ने बताया कि प्रभु श्रीराम की बारात का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा। इसमें अलग-अलग स्वरूपों में सजे पात्रों द्वारा शोभा यात्रा आतिशबाजी के नजारे आकर्षण का केन्द्र होंगे। (शिवा)