भाजपा को कम लेकिन मनमर्जी की सीटें मिली
नगरनिगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को अकाली दल से ज्यादा सीटें नहीं मिली है, मगर वह अपनी मर्जी के अनुसार वार्ड लेने में सफल रही।
भजपा को जो 17 वार्ड दिए गए हैं। वह उनकी मर्जी के हैं, यही नहीं खुद सीएम प्रकाश सिंह बादल की ओर से मनोरंजन कालिया से निवेदन कर 43 नंबर वार्ड छुड़वा लिया गया है। मगर इसके बदले अकाली दल को जत्थेदार तोता सिंह के समर्थक मनजीत सिंह धमू का वार्ड नंबर 12 देना पड़ा है। भाजपा की ओर देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर उन्हें पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। मगर इसका औपचारिक एेलान नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से 14 वार्ड में उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। मगर अब भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष विनीत चोपड़ा के वार्ड नंबर 10 समेत 22 और 41 पर अभी उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं। अकाली दल की ओर से भी पूरी लिस्ट नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि अभी भी पार्टी के नेताओं में छह सीटों को लेकर कशमकश जारी है। मंगलवार को दोनों ही पार्टियों की ओर से अपने अपने उम्मीदवारों को औपचारिक एेलान कर दिया जाएगा। रविवार को मोगा के एक होटल में हुई जुबानी जंग के बाद लुधियाना में हुई बैठक में जैन का पलड़ा भारी रहा है। विधायक जोगिंदरपाल जैन अपनी बात मनवाने में कामयाब रहे हैं। मगर पार्टी ने जत्थेदार तोता सिंह को भी नाराज नहीं किया है। उनके कुछ उम्मीदवारों को भी टिकट दी गई है। जबकि जत्थेदार तोता सिंह भाजपा को दी गई सीटों पर भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और बाकी बची 33 सीटों से आधे पर अपना हक जता चुके हैं। मगर जैन ऑब्जर्वर के सामने कह चुके थे कि अगर चुनाव उनकी मर्जी से नहीं हुआ तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 17 में वह अपने पीए दविंदर तिवाड़ी को और वार्ड नंबर 35 से अपने बेटे अक्षित जैन को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं। जबकि तोता सिंह के नजदीकियों का लिस्ट में नाम नहीं है और इसी को लेकर आज भी कशमकश जारी रही।
वार्ड नंबर- उमीदवार
3गुरप्रीत सिंह सचदेवा
5 त्रिलोचन सिंह गिल
12 विसकी पुत्र प्रोमिला मैनराय
13 शशि बाला प|ी खेमराज
18 बलविंदर सिंह
19 दलबीर कौर प|ी बोहड़ सिंह
21 राम सरूप काला
23 पूर्व पार्षद विनय शर्मा
28 पूर्व पार्षद बंत सिंह
31 ज्योति प|ी बिट्टू करियाना स्टोर
36 में अशोक सफरी
37 पूर्व पार्षद कुसुम बाली
39 पुरुषोत्तम पुरी
42 अनिल बांसल