रोडवेज एक्शन कमेटी की रैली 12 को
मोगा |कामरेड गुरमेलसिंह यादगारी हाल में पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में महासचिव जगदीश सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब रोडवेज के अंदर अफसरशाही द्वारा सरकारी शह पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और प्राइवेट ऑपरेटरों को लाभ पहुंचाने के लिए टाइम टेबलों में लगातार फेरबदल किया जा रहा है। इसलिए 12 फरवरी को अमृतसर के बस अड्डे पर रोष रैली की जाएगी।