पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाॅट का बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाई, 15 लाख की ठगी

प्लाॅट का बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाई, 15 लाख की ठगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआरआईसे 32 मरले प्लाॅट का सौदा कर 15 लाख रुपए बयाना लेकर रजिस्ट्री नहींं करवाने के चलते थाना एनआरआई पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

थाना एनआरआई के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि एनआरआई जगजीत सिंह निवासी गांव धल्लेके हाल मनीला द्वारा आईजी एनआरआई मोहाली को दी शिकायत में कहा कि उसने प्राॅपर्टी डीलर का काम करने वाले विमल राए से 16 -16 मरले के दो प्लाॅटों का सौदा किया था जिसके एवज में उसने 15 लाख रुपए बयाने के तौर पर विमल राए को दिए थे जिसकी लिखती भी की गई थी। उसने बताया कि राजिस्ट्री का समय आने पर विमल राए ने दोनों प्लाॅटों की रजिस्ट्री नहीं करवाई और ही उसके द्वारा दिया गया बयाना वापस किया गया। आईजी एनआरआई मोहाली द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच एनआरआई थाना मोगा के अधिकारी को सौपी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता एनआरआई जगजीत सिंह द्वारा लगाए गए अरोप सही पाए जाने पर एएसआई जगतार सिंह द्वारा उक्त अरोपी विमल राए को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना एनआरआई में मामला दर्ज किया है।