11 और 18 को होगी चुनाव की रिहर्सल
मोगा|जिला प्रशासनकी ओर से चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तैयारी कर ली गई है। जिला चुनाव अधिकारी परमिंदर सिंह गिल ने बताया कि रिटर्निंग अफसर 12 फरवरी को एडीसी विकास ईवीएम अपने कब्जे में लेंगे और पार्टियों के नुमाइंदों की हाजिरी में इनकी तैयारी करेंगे। 22 को मतदान होगा। इससे पहले दो ग्रुपों में पूरे अमले की रिहर्सल 11 फरवरी और दूसरी 18 को सुबह दस आईएसएफ कॅालेज फार्मेसी में होगी।