पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉमेडी कलाकार मिंटू के कारिंदे ने की आत्महत्या

कॉमेडी कलाकार मिंटू के कारिंदे ने की आत्महत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बानिहाल सिंह वाला में कॉमेडी कलाकार ने अपने कारिंदे की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नेट पर डाल दी, वीडियो देख कारिंदे ने मानसिक परेशानी के चलते गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कॉमेडी कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि चरणजीत कौर निवासी निहाल सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति बलबीर सिंह, निहाल सिंह वाला मे ही कॉमेडी कलाकार प्रितपाल सिंह उर्फ मिंटू जट्ट के घर पिछले 35-40 साल से मजदूरी करता था। उसने कहा कि मिंटू जट ने उसके पति बलबीर सिंह की आमत्तिजनक वीडियो बनाकर नेट पर डाल दी जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और उसने रविवार को मिंटू जट्ट के खेत बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की प|ी के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया है।

मिंटूजट्ट के खिलाफ पहले भी है मामला दर्ज : मिंटूजट्ट ने इससे पहले भी जातिसूचक शब्दों की सीडी बनाकर व्हट्सएप पर डाली थी जिसके चलते लोगों ने उसके घर पर पथराव किया था। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने उस समय भी मिंटू जट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया था।