चंडीगढ़ ट्रेन का किया स्वागत
चंडीगढ़ट्रेन के मोगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर विधायक जोगिंदरपाल जैन की प|ी स्वर्णलता जैन की ओर से स्वागत किया गया है। उन्होंने मोगा से हरी झंडी देकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि काफी वर्षों से मोगा-चंडीगढ़ ट्रेन को चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे तथा अब भी विधायक जोगिंदर पाल जैन ने 2 फरवरी को दिल्ली में नार्दन रेलवे के जनरल मैनेजर पी.के. पुटिया से इस संबंधी मुलाकात कर ट्रेन चलाने की मांग की थी।
इस अवसर पर रोहिणी जैन, प्राची गर्ग, राकेश गौतम, पवन सूद, दविंदर तिवाड़ी, अमरेश बग्गा, हकीकत गुलाटी, गौरव सूद, राजेन्द्र कुमार, सोनी, साहिल, सोमनाथ, गुल्लू स्वीट, कृषि सूद, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र, सतीश, नरेन्द्र गुप्ता, कपिल, गौरा, विजय, कुलदीप सिंगला, कुलदीप सहगल, सुरेन्द्र कटारिया के अलावा रेलवे स्टेशन मास्टर एस.आर.मीना, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजमेर सिंह, नारायण दास कपूर, लाल चंद लाली, टी.टी.ई बलजिंदर सिंह, मक्खन चंद, शंकर कुमार, ए.एस.आई. छिंदरपाल सिंह, लखन कुमार हाजिर थे।
मोगा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी काे हरी झंडी देकर रवाना करते स्वर्ण लता अन्य।