खत्री सभा मोगा बनी नंबर-1: धीर
संगरूरके केटी रायल होटल में पंजाब खत्री सभा से संबंधित पंजाब भर की खत्री सभाओं के प्रतिनिधियों का प्रदेश स्तरीय इजलास सभा के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह जख्मी की अगुवाई में हुआ। इसमें मोगा से सभा अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर युवा खत्री सभा के अध्यक्ष विनीत चोपड़ा विशेषतौर पर उपस्थित हुए। इस प्रदेश स्तरीय इजलास में राज्य भर की खत्री सभाओं की बढिय़ा प्रेरणादायक कार्यशैली के आधार पर पहले, दूसरे तीसरे नंबर पर आने वाली स्थानीय इकाइयों को पहला, दूसरा तीसरा सम्मान दिया गया। खत्री सभा मोगा को खत्री नंबर-1 होने का प्रथम इनाम पंजाब अध्यक्ष दलजीत सिंह जख्मी, डाॅ. पीएस वर्मा ने खत्री सभा मोगा के अध्यक्ष विजय धीर युवा खत्री सभा के अध्यक्ष विनीत चोपड़ा को भेंट किया। खत्री सभा के मुख्य प्रवक्ता एमएल मोलड़ी ने कहा कि खत्री सभा मोगा को पंजाब भर की खत्री सभाओं की बेस्ट कार्यशैली मुकाबले में प्रथम इनाम मिलने से मोगा के समूचे समाज में खुशी की लहर है।(संदीप)
अध्यक्ष विजय धीर विनीत चोपड़ा को सम्मानित करते दलजीत सिंह।