पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्शन कमेटी ने दूसरे दिन भी दिया धरना

एक्शन कमेटी ने दूसरे दिन भी दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साझीएक्शन कमेटी की ओर से ठेका आधारित पे ग्रेड देकर पक्के करने, मनरेगा कर्मचारी यूनियन, 108 एंबुलेंस यूनियन पंचायत यूनियन की ओर से मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल करके सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते यूनियन नेता रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरमनदीप सिंह, 108 एंबुलेंस के जिला प्रधान सर्बजीत सिंह, गुलवंत सिंह, जसकरण सिंह,ई पंचायत यूनियन की नेता रेखा रानी, नारायण दास, आईटी मैनेजर सुमित गोयल, रंजीत सिंह, एपीओ जगदीप सिंह ने कहा कि ईं-पंचायत क्लास फोर कर्मचारियों को पे स्केल देकर पक्का किया जाए और 108 एंबुलेंस के निकाले गए कर्मचारियों की दफ्तर में हाजरियां शुरू करवाई जाएं।

अगर उनकी मंागें नहीं मानी गई तो वे 20 सितंबर तक पूरे पंजाब के डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के सामने रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर सरकार ने ध्यान दिया तो 23 सितंबर को विकास भवन मोहाली में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान होने वाली किसी भी घटना की जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी।(गुलाटी)

जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के सामने मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी करते साझी एक्शन कमेटी के सदस्य।