पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा

मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोटके जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ पुरानी अनाज मंडी में दो दुकानों पर दबिश दी। टीम की ओर से इन दुकानों से भारी मात्रा में संदिग्ध देसी घी बरामद करने के बाद इनके सैंपल विभाग की लैब को भेज दिए हैं। इस संबंधी लिखित रूप में रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्चाधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए भिजवा दी गई है। दो विभिन्न कंपनियों की ओर से तैयार किए गए घी को गांवों के दुकानदार लोगों को शुद्ध देसी घी के नाम पर बेच रहे थे। इसकी गुप्त शिकायत फूड एंड ड्रग कमिश्नर को मिलने पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है।

फूडएंड ड्रग कमिश्नर डायरेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश : छापामारीकरने पहुंचे फरीदकोट के जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी अफसर मुकुल गिल और फूड सेफ्टी अफसर मोगा अभिनव खोसला ने बताया कि फूड एंड ड्रग कमिश्नर हुस्न लाल को मोगा के इन दुकानदारों की ओर से आगरा की दीप क्लासिक अबोहर की सुभीक्षा कंपनी की ओर से तैयार किए गए संदिग्ध देसी घी की बिक्री की सूचना मिली। इस पर उच्चाधिकारियों के आदेशों पर टीम मंगलवार को 11.30 बजे पुरानी अनाज मंडी पहुंची। जहां टीम ने एक दुकान पर छापामारी कर वहां से दीप क्लासिक कंपनी के 36 लीटर घी बरामद कर उसमें से चार लीटर के सैंपल लेने के बाद 32 लीटर सील कर दिए हैं। इसी दुकान से टीम की ओर से सुभीक्षा कंपनी की 8 पेटियां, जिनमें एक लीटर की पैकिंग में 144 लीटर घी बरामद किया है, जिन्हें सील कर दिया गया है। इसी तरह टीम की ओर से एक अन्य दुकान में छापामारी कर उसमें से भी दीप क्लासिक कंपनी के 15 किलोग्राम दो टीन और एक लीटर आधा लीटर लगभग 100 लीटर घी बरामद किया है। (संदीप)

मिलावटी पदार्थों पर रोक के लिए जारी रहेगी छापामारी

^त्योहारोंके सीजन के चलते सेहत विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और जिले के लोगों की बढिय़ा सेहत को देखते हुए छापामारी शुरू कर दी गई हैं जो निरंतर जारी रहेगी। तीन दिन पहले सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी कमिश्नर हुस्न लाल ने समूह जिले के सिविल सर्जनों जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को इन मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए निरंतर छापामारी करने के आदेश दिए हैं, ताकि थोड़ा मुनाफा कमाने के लालची लोगों की कीमती जानों से खिलवाड़ कर सकें। अभिनवखोसला,फूड सेफ्टीअफसर

अनाज म