- Hindi News
- श्रीराम की तरह मर्यादा में रहना सिखाती है रामायण : नवीन
श्रीराम की तरह मर्यादा में रहना सिखाती है रामायण : नवीन
मोगाआर्ट्स क्लब सिटी की ओर से अनाज मंडी में 16 से 23 सितंबर तक खेली जा रही प्रभु श्रीराम की लीलाओं पर आधारित रामलीला से पहले भूमि पूजन करके हवन किया गया। इस मौके मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकारों के समेत समूह सदस्यगण और मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने पहुंचकर पूजा के बाद हवन में आहुतियां डाली। क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका राजन जिंदल, माता सीता की भूमिका मोनू रावल, लंकेश राजा रावण की भूमिका ओम प्रकाश शर्मा की ओर से निभाई जाएगी। रामलीला दौरान रोजाना मनमोहन झांकियां प्रभु श्रीराम की लीलाओं पर आधारित दृश्य देखने योग्य होंगे। उन्होंने शहर निवासियों को रामलीला में परिवार सहित पहुंचने की अपील की ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी हमारे इतिहास प्रति जागरूक हो सके। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय शर्मा, सुनील गर्ग, तरसेम गर्ग, तेजभान जिंदल, नवीन सिंगला, शिव चौपड़ा, कश्मीरी जिंदल, अजय कथूरिया, नरेश राजपूत, हैपी गुरु समूह सदस्यगण उपस्थित थे। (शिवा)
रामलीला शुरू करने से पहले पूजन करते हुए मोगा आर्ट्स क्लब के कलाकार।
भगवान राम के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित करते समाज सेवी नवीन सिंगला।