सत्यम कालेज में मनाया हिंदी दिवस
मोगा |सत्यम कालेजआफ एजुकेशन घलकलां में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। समारोह का आगाज मुख्यातिथि प्रो. विजय सूद ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। इस दौरान कालेज प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन एसपी बंसल, डायरेक्टर भावना बंसल, महासचिव प्रेम कुमार गोयल, प्रिंसिपल डा. हरदर्शन कौर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान डा. हरदर्शन कौर ने मुख्यातिथि का अभिनंदन करते हुए हिंदी दिवस के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि स्नातक शिक्षा के विषय पर जानकारी दी। इस दौरान स्टूडेंट्स में प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सुनीता ने कविता प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इसमें विवेकानंद सदन की कमलप्रीत कौर ने पहला, गांधी सदन की शैकी ने दूसरा, गांधी सदन की मनी बांसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में कालेज प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन एस.पी.बांसल ने मुख्यातिथि प्रो. विजय सूद को हिंदी दिवस के अवसर पर धन्यवाद किया।