- Hindi News
- रंग बरसे दरबार मैय्या.. पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
रंग बरसे दरबार मैय्या.. पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
मोगा |गांव अजीतवालमें मां भगवती का जागरण बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया गया। सर्वप्रथम समस्त गांववासियों की ओर से मां भगवती के दरबार में पूजा की गई। इस दौरान मां भगवती के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डाॅ. हरजोत कमल और आईबीटी के मैनेजिंग डायरेक्टर गगन बंसल ने संयुक्त तौर पर अदा की। इस दौरान भजन गायक कर्मा रोपड़ वाला और अमरिंदर बोबी ने रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे.., आदि का गायन करते भक्तों को निहाल किया। जागरण में मुख्यतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (गुलाटी)
जागरण में मुख्यातिथि को सम्मानित करते क्लब के सदस्य।