\"मैं भगत सिंह हां\' का मंचन किया
पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की ओर से शहीद भगत सिंह की जन्म शताब्दी को समर्पित इंकलाबी नाटक मेला शहीद भगत सिंह कला मंच के सहयोग से करवाया गया इस मौके पर पीएसयू के जिला नेता शहीद भगत सिंह कला मंच के निर्देशक तीर्थ चडीक ने बताया कि यह नाटक मेला पिछले 7-8 साल से करा रहे हैं। इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी या किसी भी वोट लेने वाले नेता को नहीं बुलाया जाता। इस नाटक मेले में नशों, भ्रूण हत्या, दाज दहेज के खिला समेत लचर सभ्याचारक के खिलाफ नाटक किए जाते है। इस दौरान लोक चेतना कलां केन्द्र जीरा के निर्देशक शमशेर सिंह के निदेशन में मैं भगत सिंह हां का नाटक खेला गया। इस मौके पर तीर्थ चडीक ने कहा कि शहीद भगत सिंह कलां मंच चडीक द्वारा हर गांव में ड्रामों की लड़ी चलाई जा रही है, ताकि शहीद भगत सिंह की शख्सियत से लोगों को अवगत करवाया जा सकें। इस मौके पर इन्द्र जीत हैपी, कर्मवीर, मनजिंदर, प्रगट, पुनीत गिल, सन्नी दाता, दिशा दाया कलां, जगसीर कालेके, बंटी, मोहना कालेके, जगसीर कालेके, जस्स कालेके, नौजवान भारत सभा के मंगा वैरोके समेत विभिन्न कालेजों के विद्यार्थी उपस्थित थे।(संदीप)
शहीद भगत सिंह की जन्म शताब्दी को समर्पित इंकलाबी नाटक पेश करते शहीद भगत सिंह कला मंच के सदस्य।