बसंत पंचमी, सतगुरु राम सिंह जयंती मनाई
मोगा| आरकेएससीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी सतगुरु राम सिंह जी का जन्मदिवस मनाया गया। 9वीं की छात्रा वरिंदर 8वीं के छात्र नमन ने बसंत पंचमी के पर्व बारे विस्तारपूर्वक बताया। अध्यापिका रिछपाल कौर ने सतगुरु राम सिंह जी के जीवन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला जाति के पक्ष में सुधार किए और सामाजिक कुरीतियों को दूर किया। जूनियर विंग के बच्चों ने अध्यापकों के साथ पतंग उड़ाकर बसंत पंचमी पर्व का आनंद माना। प्रधानाचार्य रजनी अरोड़ा ने सभी को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरुओं के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।