अध्यापकों के दिए ज्ञान से ही हम पहंुचते हैं उच्च पदों पर : स्टूडेंट्स
एसडीगर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्राओं की ओर से 12वीं कक्षा की स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सोनिया हर्ष ने ज्योति प्रज्वलित कर समागम का आगाज किया।
इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में बिताए पलों को मंच पर सांझा कर फेयरवेल पार्टी का आनंद लेते हुए खूब गिद्दा भंगड़ा डाला। 12वीं की छात्रा शोभा ने कहा कि माता-पिता के बाद अध्यापक ही हमें ज्ञान का खजाना देकर इस संसार में हमारी पहचान बनाते हैं। अध्यापकों की ओर से दिए ज्ञान से ही हम उच्च पदों पर तैनात होते हैं। वहीं 11वीं का छात्रा मुस्कान, स्मृति, अंजलि, नेहा, इशिका, संस्कृति, गोनिका ने लूंगी डांस गीत पर डांस प्रस्तुत किया। अध्यापिका कविता शर्मा ने कहा कि आज स्टूडेंट्स स्कूल से शिक्षा का ज्ञान लेकर विदा हो रहे हैं, लेकिन खुशी की बात है कि स्कूल से विदा होकर विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे। उन्होंने स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। 12वीं की छात्राओं की ओर से अपने अध्यापकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। (शिवा)
स्कूल में बिताए पलों को फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने मंच पर साझा किया। इस दौरान उपस्थित स्कूल की छात्राएं।