पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गनमैन को पहले पीटा, फिर राइफल 8 कारतूस लूटे

गनमैन को पहले पीटा, फिर राइफल 8 कारतूस लूटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |बाघापुराना-निहालसिंहवाला रोड पर पंजाब एग्रो के गोदाम में तैनात गनमैन और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर करीब 12 युवक 12 बोर की राइफल, 8 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। गनमैन को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी अनुसार मोगा की ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विस के जरिए दो महीने पहले गनमैन के तौर नौकरी करने लगे कपूर सिंह निवासी गांव नथोके ने बताया कि वह पंजाब एग्रो के गोदाम में गनमैन है। उसके साथ इकबाल सिंह सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात है। बुधवार की रात को 2 बजे गोदाम में करीब 12 युवक गोदाम में आए और उसके पास स्थित 12 बोर राइफल, 8 जिंदा कारतूस और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मारपीट कर उसे जख्मी दिया। जबकि उसके साथी इकबाल सिंह से मोबाइल छीन लिया, उसे कुछ नहीं कहा और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी कुछ देर बाद कपूर सिंह ने सिक्योरिटी इंचार्ज को दी। इसके बाद थाना बाघापुराना पुलिस को जानकारी दी गई। थाना बाघापुराना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बाघापुराना के प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। एएसआई सिकंदर सिंह घायल कपूर सिंह के बयान दर्ज करने मोगा के सरकारी अस्पताल में गए हुए है।

खबरें और भी हैं...