पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर मुकाबलों में राजदीप अव्वल

पोस्टर मुकाबलों में राजदीप अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालालाजपत राय मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॅालेज अजीतवाल में युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली के निर्देशों पर विश्व शांति दिवस पर पोस्टर मुकाबले करवाए गए।

इस मौके पर कॅालेज के डायरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा ने स्टूडेंट्स से कहा कि संसार में शांति स्थापित करने के लिए मानसिक शांति का होना बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर विभाग प्रमुख गरिंदरपाल सिंह सैंभी ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के असूलों पर चलते अहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। कॅालेज के 15 छात्रों ने पोस्टर मेकिंग मुकाबले में हिस्सा लेते विश्व शांति पर एकता दर्शाते अलग-अलग तरह के सुंदर पोस्टर बनाए। इसमें राजदीप सिंह ने पहला, अमनजीत कौर ने दूसरा, सुमित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता छात्रों को ट्राफियां सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज स्टाफ जगविंदर सिंह, वरिंदरजीत सिंह, मनदीप कौर, परमिंदर कौर उपस्थित थे।(गुलाटी)

-विश्व शांति दिवस पर करवाए मुकाबले में स्टूडेंट्स को सम्मानित करते डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा।