माता-पिता का देन तो हम सारी उम्र ही नहीं दे सकते: हंसराज हंस
माता-पिताका देन तो हम सारी उम्र नहीं दे सकते। क्योंकि वहीं हमें उंगली पकड़कर चलना समाज में हमारी पहचान बनाते है। लेकिन बड़े ही भाग्यशाली वह माता-पिता होते हैं, जिनकी पहचान समाज में उनके बच्चों की बदौलत होती है। ऐसी ही शख्सियत के मालिक थे शक्ति सागर सूद जिनके बेटे बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोगा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनका नाम रोशन किया।
उक्त शब्द वीरवार को माघी पैलेस में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शक्ति सागर सूद को श्रद्धासुमन अर्पित करते गायक हंसराज हंस ने कहे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सोन सूद के साथ फिल्म इंडस्ट्री ही नही बल्कि देश का हर एक नागरिक उनके साथ है। श्रद्धांजलि समारोह में आचार्य दिवाकर भारती, पंडित सत्य नारायण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी, पूर्व विधायक विजय साथी और साहित्यकार सत्य प्रकाश उप्पल ने कहा कि शक्ति सागर सूद समाज सेवा के कार्यों के लिए सदा अग्रणी रहते थे। श्रद्धांजलि समारोह में नम आंखों से संबोधित करते सोनू सूद ने कहा कि उसकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का ही हाथ है। आज वह फिल्म इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर है उसके पीछे उसके पिता का ही हाथ है। अगर पिता उन्हें मुंबई जाने के लिए प्रोत्साहित करते तो शायद वह आज इस मुकाम पर होता। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पिता को मिलने के लिए साल में कई बार मोगा आते थे। अब पिता तो नहीं रहे, लेकिन पिता की यादों को ओर गहरा करने मोगा में आते रहेंगे।
इस मौके कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, विधायक जोगिंदरपाल जैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल, मेयर अक्षित जैन ने शोक संदेश भेजे। इस समय सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, महताब सिंह, पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा, डा. मालती थापर, डा. पवन थापर, डा. हरजोत कमल, एडवोकेट नसीब बावा, एडवोकेट प्यारा सिंह, एडवोकेट इकबाल सिंह, केके कौड़ा, कृष्ण सूद, एडवोकेट रमेश ग्रोवर, सोनू अरोड़ा, नवीन सिंगला, अजय गौरा सूद, कुलवंत सिंह, रिदेश सिंगल, राकेश भल्ला, पार्षद प्रेम चंद, मनजीत मान, विजय सिंगला, राहुल गर्ग, राकेश सितारा, सहित शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सोनू सूद के साथ शौक व्यक्त किया।
कांग्रेसी नेता मनजीत मान ने मागी रिसोर्ट में अभिनेता सोनू सूद के साथ उसके पिता की मृत्यु के दुख का प्रगटावा किया। उन्होंने कहा िक रब्ब के आगे किसी का जोर नहीं है।
माघी पैलेस में शक्ति सागर सूद के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सोनू सूद, हंसराज हंस, नवराज हंस, युवराज हंस गणमान्य।
हंसराज हंस।