पीले वस्त्र पहनकर स्टूडेंट्स ने उड़ाई पतंग
लिटलमिलेनियम स्कूल में स्कूल के चेयरमैन अशोक गुप्ता, डायरेक्टर गौरव गुप्ता और डायरेक्टर अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान नौनिहालों ने बसंत गीत गाकर खूब धमाल मचाया। स्टूडेंट्स ने पीले वस्त्र पहनकर पतंग बनानी सीखी। समागम का आरंभ स्टूडेंट्स ने मां सरस्वती की वंदना पेश कर किया।
समागम को संबोधित करते डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि बसंत पंचमी त्योहार बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता हैं। स्कूल की ओर से स्टूडेंट्स को शिक्षा मजबूत नींव प्रदान करने के तहत हर त्योहार संबंधी जानकारी दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा ऐसे आयोजनों का आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। समागम दौरन बढ़िया पतंगबाजी करने वाले बच्चों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
लिटल मिलेनियम में मनाए बसंत पंचमी समागम का दृश्य।
लिटल मिलेनियम स्कूल में मनाया बसंत पंचमी का त्योहार