दलीप कौर की अंतिम अरदास 18 को
मोगा| आसरावेलफेयर सोसायटी के महासचिव बलविंदर सिंह रोडे की माता दलीप कौर का निधन हो गया था। सोसायटी के प्रधान करमजीत सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में शौक सभा की गई। बैठक में सरपरस्त करनैल हरनेक सिंह, महिंदर सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह कैशियर, एसडीओ जगतार सिंह, एडवोकेट अमृतपाल सिंह, भगतपाल सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बूटा सिंह, बलजिंदरपाल पुरी, शरनजीत सिंह, माहणा सिंह, गुरचरन सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, तरसेम सिंह, मिंटू, कंवलजीत सिंह आदि सदस्यों ने परिवार के साथ शौक व्यक्त किया। स्व. दलीप कौर की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास 18 फरवरी को गांव रोडे पत्ती रूपा में दोपहर 1 बजे होगी।