वाल्मीकि कॉलोनी में आरओ लगाने को निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
मोगा| शहरकी वाल्मीकि कॉलोनी के बाशिंदों ने वीरवार को नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरी को ज्ञापन सौंपकर आरओ लगाने की मांग की। इस दौरान आदि धर्म समाज के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि लंबे समय से वार्ड-27 के अंतर्गत आते वाल्मीकि मोहल्ले में तो स्ट्रीट लाइटें काम कर रही हैं और ही पीने के लिए स्वच्छ पानी है।
रोजाना मोहल्ला निवासियों को पीने के लिए पानी आसपास के मोहल्लों से लाना पड़ता है। इसके लिए कई बार नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इसलिए मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटों के साथ आरओ भी लगवाया जाए। ताकि मोहल्ले के बाशिंदों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके। इस अवसर पर नवनीत कुमार, दर्शन कुमार, मुखत्यार सिंह, बूटा सिंह, जसप्रीत सिंह, नरिंदर कुमार, राम शर्मा, पलविंदर सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
सोनाली गिरी को ज्ञापन सौंपते बाल्मीकि नगर के निवासी