पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को बांटे पेंशन के चेक

महिलाओं को बांटे पेंशन के चेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरबतदा भला ट्रस्ट की ओर से 106 विधवा महिलाओं को पेंशनों के चेक वितरित किए गए। महिलाओं को चेक बांटते हुए जिला इंटक के प्रधान विजय धीर ईटीटी यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि डा. एसपी ओबराय की ओर से नि:शुल्क कंपयूटर सिलाई केंद्र खोलना, होशियार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देकर, स्कूलों में आरओ लगाना, इलाज के लिए सहायता, वृद्ध आश्रम रैन बसेरे बनाना, विधवा महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद समाज में पिछड़ चुके लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अन्य भलाई के कार्य कर उनके मसीहा बने है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को गांव लोपो में नि:शुल्क आंखों का चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। इस अवसर पर इकाई प्रधान हरजिंदर सिंह चुगांवा, ऐड प्रदीप भारती, यगदत्त गोयल, ईटीटी जिलाध्यक्ष मनमीत राय , कुलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गोकल चंद आदि उपस्थित थे।

महिलाओं को चेक बांटते विजय धीर, जसविंदर सिंह अन्य

खबरें और भी हैं...