देव बने गांव चूहड़ चक्क के प्रभारी
डेमोक्रेटिकपार्टी ऑफ इंडिया की बैठक वीरवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार गैचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव चूहड़ चक्क में पार्टी के नए यूनिट का गठन किया गया। इसमें देव सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। संजय ने बताया कि 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी भारत रतन डाॅ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए दलितों को उनके हक्क दिलाने के लिए काम कर रही है। पार्टी की ओर से गांव में महिला मंडल का भी गठन किया गया। समय समय पर लोगों को पार्टी की गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के लिए बैठकों के साथ नशा छोड़ने के लिए सेमिनार भी लगाए जाते हैं।
गांव में चुने गए पार्टी के नए पदाधिकारी।